गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। माैसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक धूल भरी आंधी आ सकती है। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती हैं।
आगरा को गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। दूसरे दिन एक बार फिर आगरा प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। झांसी 44 डिग्री सेल्सियस के साथ पहले और 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने से बांदा दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.8 रहा था। शुक्रवार को पारा 41.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।
माैसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को धूल भरी आंधी आ सकती है। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली भी कड़कने का अनुमान है।