गर्मी में स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट
स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में ओआरएस, आईवी फ्लूड की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। लोगों से अपील है कि तेज धूप में घर से बाहर न निकलें। बाजार संबंधी जरूरी कार्यों को धूप ढलने के बाद निपटाना ही बेहतर है। आपात स्थिति में मदद के लिए 108 एंबुलेंस सेव, पुलिस 100/112 और राहत आयुक्त कार्यालय 1070 पर फोन करें।
लू लगने पर ये करें:
- लू लगे व्यक्ति को कूलर और ठंडे स्थान पर लिटाएं।
- गर्दन, सिर पेट पर ठंडे पानी से कपड़ा गीला करके पोंछे।
- ढीले और सूती कपड़े पहनें, बाहर जाते वक्त पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
- भोजन में कच्ची प्याज, सत्तू, दही का इस्तेमाल करें।
- लस्सी, छाछ, नीबू पानी, आम का पना, नारियल पानी पीएं।