फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: प्रदेश में तीसरा गर्म शहर रहा आगरा, जानिए आने वाले कुछ दिनों का हाल

Wed, 12 May 2021 12:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है। बादलों की लुकाछिपी के आसार हैं। शाम को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
गर्मी से परेशान युवतियां धूप से बचाव करती हुईं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश के गर्म शहरों में मंगलवार को आगरा तीसरे स्थान पर रहा। सूबे में सबसे गर्म शहर सुल्तानपुर रहा, जबकि एक सप्ताह से बांदा, झांसी और आगरा ही टॉप-3 में शामिल चल रहे थे, लेकिन मंगलवार को सुल्तानपुर में पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ताजनगरी में लू के थपेड़े दोपहर भर चले, लेकिन शाम को तेज हवा और बादल छाए रहे।

विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर भर तेज धूप बनी रही, जबकि शाम 4 बजे के बाद मौसम में फिर बदलाव शुरू हो गया। तीन दिनों से मौसम का यही रंग जारी है। शाम को बादलों की लुकाछिपी बनी रही। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है। बादलों की लुकाछिपी के आसार हैं। शाम को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन

 
शहर  अधिकतम न्यूनतम
सुल्तानपुर 42.2 24.6
बांदा 41.2 24.6
आगरा 40.5 24.2
झांसी 40.5 22.2
प्रयागराज 39.2 25.8

                                              
विज्ञापन

     
     
     
     
     

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें