यूपी में सूरज अपनी तपिश से लोगों को खूब जला रहा है। मंगलवार को आगरा शहर तीसरा सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। आगरा का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लोग पूरे दिन गर्मी से बेहाल रहे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नवरात्र में पहली बार चल रहे लू के थपेड़ों से फिलहाल निजात नहीं मिलने वाली है। 9 अप्रैल तक लू के थपेड़े चल सकते हैं। मंगलवार को आगरा प्रदेश में तीसरा गर्म शहर रहा। प्रयागराज पहले पर और दूसरे पर वाराणसी गर्म शहर रहा।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 9 बजे के बाद तेज गर्मी शुरू हो गई। दिन में सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तापमान ऊपर रहा। अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। दोपहर में तेज धूप के साथ हल्की तेज हवाएं चलीं, जिनकी रफ्तार सोमवार के मुकाबले कम रही।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक 9 अप्रैल तक लू के थपेड़े चल सकते हैं। दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी।