फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश से बढ़ी ठंड

Thu, 23 Jan 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में तीन दिन बाद मौसम ने करवट बदल ली। हल्की बारिश से पारे में तीन दिन तक गिरावट आ गई। इससे ठंड बढ़ गई। ठंड से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार की सुबह से मौसम बदल गया। बादलों ने अपना डेरा जमा लिया। ठंडी हवाओं के चलने से पारे में गिरावट आ गई। सुबह 7 बजे न्यूनतम पारा नौ डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। नौ बजे से बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। सुबह 11 बजे तक बारिश होती रही। दो घंटे तक बारिश होते रहने से बाजार की चहल पहल पर असर रहा। काफी कम संख्या में ही लोग बाजारों में दिखाई दिए। दोपहर के समय अधिकतम पारा 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो बुधवार से तीन डिग्री कम रहा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तेज हवा चलने से पारे में गिरावट आने से ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें