फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: ताजनगरी में तेज धूप के साथ लू करेगी बेहाल, भीषण गर्मी का अलर्ट जारी

Tue, 07 Jun 2022 09:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इस पूरे सप्ताह लू के थपेड़े परेशान करते रहेंगे। 
विज्ञापन
सिर पर अंगौछा डालकर धूप से खुद को बचाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में इन दिनों प्रचंड गर्मी से हर कोई बेहाल है। तेज धूप के साथ लू चलने से दोपहर में तो हालात हो ऐसे जाते हैं, जैसे आसमान से आग बरस रही हो। तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। मंगलवार को भी तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ेगा। तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिनभर हीट वेब चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


आगरा शहर सोमवार को पूरे दिन भट्ठी की तरह से तपता रहा। अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आगरा सूबे में तीसरा सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। पहले स्थान पर बांदा और दूसरे स्थान पर प्रयागराज रहा। दिन में पारा सामान्य से दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री ज्यादा 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

सोमवार को दिनभर तपा शहर 

सोमवार को सुबह से ही धूप चुभती हुई महसूस होने लगी। दोपहर में लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी के कारण दोपहर में त्वचा झुलसती महसूस हुई। शाम को सूर्यास्त के बाद भी लू के कारण तपिश बनी रही। गर्म हवा के कारण लोग रात को भी परेशान रहे। गर्मी में कूलर-पंखे भी बेअसर साबित हो रहे हैं।  

विज्ञापन

सुबह से ही छूटने लगा पसीना 

मंगलवार को भी सुबह सात बजे से गर्मी के कारण पसीने छूटने लगे। तेज धूप खिल गई। दोपहर को तेज धूप बेहाल कर सकती है। ऐसे अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इस पूरे सप्ताह लू के थपेड़े परेशान करते रहेंगे। तीन दिन तक पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

सोमवार को पांच शहरों का रहा यह हाल  

शहर अधिकतम न्यूनतम
बांदा  46.8 29.3
प्रयागराज 45.7  28.2
आगरा 44.8  27.5
झांसी 44.6  30.0
अलीगढ़  44.0 28.6

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें