Heavy Rain Alert UP: उत्तर प्रदेश के आगरा में दिन में रविवार को धूप और उमस से लोग परेशान रहे। शाम को बारिश से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले 3 दिन भी बारिश की संभावना है।
मानसून ने शुक्रवार को दस्तक दे दी थी। बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश हुई थी। रविवार को दिन में धूप निकली। उमस ने पूरे दिन लोगों को परेशान किया। शाम 6:30 बजे बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश हुई। तकरीबन 45 मिनट बारिश से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली।
ये भी पढ़ें - UP: डीआईजी के बंगले की जमीन बेचने की ऐसी साजिश...तीन मुकदमे हुए दर्ज, गिरफ्तारी नहीं हो सकी
अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। माैसम विभाग ने 24 और 25 जून को तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है। इस दाैरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती हैं। उधर, बारिश की वजह से हाईवे पर कुछ जगह जलभराव हो गया।
ये भी पढ़ें - पुलिस की संवेदनहीनता: थाने से ला मोर्चरी में रखवाया शव, 10 दिन तक सड़ती रही बुजुर्ग की लाश; Video ने खोली पोल
ताज पर चार पर्यटकों की हालत बिगड़ी
ताजमहल पर रविवार को गर्मी और उमस से चार सैलानियों की हालत बिगड़ गई। उन्हें डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया। महाराष्ट्र की सुनीता रानी को पेट दर्द, सुल्तानपुर की कविता को उल्टी, दिल्ली के पंकज कुमार को चक्कर आने की समस्या रही। पश्चिमी गेट पर बिहार की महिला पर्यटक ऋतु चक्कर आने से गिर गईं। उनको एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।