फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, सात डिग्री पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। रविवार की अपेक्षा सोमवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस और गिर गया। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई। सर्द हवाओं के कारण मौसम ठंडा रहा। गलन का अहसास भी अधिक रहा। सोमवार को सुबह हुई तो कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

हालांकि सुबह दस बजे तक ही कोहरा पूरी तरह साफ हो गया। सर्द हवाओं के कारण ठंड भी बढ़ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 18 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
दिन में भी धूप निकली, लेकिन गलन से राहत नहीं मिल सकी। लोग गर्म कपड़ों और रूम हीटर के सहारे सर्दी से राहत पाने का प्रयास करते रहे। सर्दी के चलते बाजारों में भी कम भीड़ नजर आई। दो दिन के अवकाश के बाद बैंक व अन्य कार्यालय खुले तो सड़कों पर भीड़ अधिक रही। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिनों में तापमान छह डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें