फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर हुई झमाझम बारिश, 30 डिग्री पहुंचा पारा

विज्ञापन
29एमएनपी-03-शहर के स्टेशन रोड पर झमाझम बारिश के बीच गुजरते वाहन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार रात से मानसून जिले पर मेहरबान रहा। बीते 24 घंटे में करीब 50 मिमी बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो अगस्त तक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

लगातार गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश का इंतजार था। मंगलवार को देर शाम तक मौसम सामान्य था, लेकिन रात 10 बजे शुरू हुई बारिश बुधवार की सुबह तक जारी रहा। मंगलवार शाम से लेकर बुधवार शाम तक जिले में करीब 50 मिमी बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिल गई है। अधिकतम तापमान चार डिग्री घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है तो न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 26 रहा।
दो अगस्त तक जारी रहेगी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब जिले में झमाझम बारिश आगे भी जारी रहेगी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में मानसून सक्रिय होने के बाद दो अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हल्की और तेज बारिश जारी रहेगी। इससे किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें