फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 मई तक गर्म हवाएं और तापमान करेगा बेहाल

विज्ञापन
गर्मी में मुंह ढककर जाती युवतियां - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। गर्मी और तपन लोगों को बेहाल कर रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूरे सप्ताह तापमान के साथ-साथ गर्म हवाएं परेशान करेंगी।
विज्ञापन

मंगलवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस होने के चलते लोग दिन भर परेशान रहे। बुधवार को भी लोगों को कोई खास राहत नहीं मिल सकी। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी और तेज धूप में लोग पसीना-पसीना होते रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 24 मई तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। इसके साथ ही बादल छाए रहने की संभावना है। उन्होंने किसानों से सब्जियों की फसलों की सिंचाई करने की किसानों से अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें