फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों के घर पर डाला जाएगा नंबर, दर्ज होगी तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांवों में आने वाले प्रवासी मजदूरों की पहचान के लिए अब उनके घरों पर एक नंबर अंकित किया जाएगा। ऐसा उनकी पहचान करने और अन्य लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी निगरानी समितियों की होगी। साथ ही उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

लगातार गैर प्रदेशों से प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। इनमें से अब तक कई मजदूर कोरोना संक्रमित भी पाए जा चुके हैं। इसके चलते अब इन मजदूरों की विशेष निगरानी पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए पंचायत राज विभाग ने अब निगरानी समितियों को जिम्मेदारी सौंपी है। ये समितियां गांवों में बाहर से आने वाले लोगों के घरों पर एक नंबर डालेंगी। नंबरिंग के साथ ही उनके घरों पर आने वाले सदस्यों की संख्या और उनके आने की तारीख भी दर्ज की जाएगी। ताकि ये भी पता चल सकेगा कि आखिर उन्हें लौटे हुए कितने दिन हो चुके हैं। इसके लिए पंचायत राज विभाग ने निगरानी समितियों को पत्र जारी किया है। बृहस्पतिवार से समितियां काम में जुट जाएंगी। समितियों की ये भी जिम्मेदारी होगी कि वे प्रवासी मजदूरों को घर में ही रहने के लिए प्रेरित करें।
पांच किलो प्रति व्यक्ति अतिरिक्त दिया जाएगा खाद्यान्न
प्रवासी मजदूर किसी भी चीज के लिए घर से बाहर न निकलें, इसके लिए भी प्रशासन व्यवस्था कराएगा। नई व्यवस्था के तहत प्रवासी मजदूरों को प्रति व्यक्ति पांच किलो राशन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे वे अपने घर में ही रहेंगे।
विज्ञापन

निगरानी समितियां गांव में आने वाले प्रवासी मजदूरों के घरों पर नंबर लिखवाएंगी। इससे उनकी पहचान करने में आसानी होगी। इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें