भोगांव (मैनपुरी)। एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ने एक युवक से खाते में 41 हजार रुपये डलवा लिए। ठगी की जानकारी होने के बाद युवक ने थाने में तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के गांव सिवाई भदौरा निवासी उमेश कुमार का खाता जीटी रोड स्थित एक बैंक शाखा में है। युवक के अनुसार एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ने एक फायदेमंद ऑफर दिए जाने की बात कही थी। इस दौरान नेट बैंकिंग के जरिए बताए गए खाते में 41,200 रुपया ट्रांसफर करने के लिए कहा था। उसने रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन इसके बाद उसे किसी भी ऑफर का लाभ नहीं मिला। जब जानकारी कि तो पता चला कि वह किसी साइबर ठग का शिकार हुआ है। युवक की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।