फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली करवट

विज्ञापन
12एमएनपी-14-घने कोहरे में गुजरते वाहन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को अचानक मौसम बदल गया। शीत लहर चलने से लोग ठिठुरने लगे। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। दोपहर में हुई बूंदाबांदी ने गलन और बढ़ा दी। शाम सात बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा।
विज्ञापन

बुधवार की रात लोगों को सर्दी का असर नहीं महसूस हो रहा था। लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह लोग जब जागे तो मौसम का मिजाज कुछ और ही था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मौसम का मिजाज भी बदलता गया। सर्द हवाओं के साथ मौसम में सर्दी का प्रकोप बढ़ता गया। दोपहर 12:30 बजे जिले के कई हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। जिससे अचानक सर्दी और बढ़ गई। सर्दी बढने के कारण लोगों को ठिठुरते हुए भी देखा गया। स्कूल जाने वाले बच्चे भी ठिठुरते हुए देखे गए। सर्दी बढ़ने के कारण लोगों को दिन के समय में ही अलाव का सहारा लेना पड़ा। सर्दी का प्रकोप बढ़ने के कारण बृहस्पतिवार को शाम सात बजे से ही शहर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा छा गया।
जिले में सर्दी बढ़ने के साथ ही नगर पालिका प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। शहर में कोतवाली के पास और सिटी डाकघर के पास दो अस्थायी रैन बसेरे स्थापित किए हैं। वहीं श्रृंगार नगर स्थित सौ शैया शेल्टर हाउस में भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया है। इसके अतिरिक्त शहर में लोगों को सर्दी से बचाव के लिए 17 स्थानों पर अलाव जलवाए हैं।
विज्ञापन

जिले में अचानक बढ़े सर्दी के प्रकोप को देखते हुए क्रिश्चियन मैदान में लगने वाले बृहस्पति बाजार में भी लोगों की भीड़ देखी गई। यहां पहुंचे लोगों ने बड़ी तादात में गर्म कपड़े खरीदे। वहीं बजाजा बाजार, लेनगंज समेत अन्य बाजारों में भी दुकानों पर भीड़ रही।
शहर में सर्दी से बचाव के लिए दो अस्थायी रेन बसेरा स्थापित किए हैं। इसके अतिरिक्त श्रंगार नगर में संचालित शेल्टर हाउस में भी सभी प्रकार की व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।
विज्ञापन

लालचंद भारती ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें