फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस से चार बैग में लाए 60 किलो गांजा, आगरा में उतरते ही पकड़े गए तस्कर

Thu, 12 Dec 2019 08:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस में गांजी तस्करी का मामला सामने आया है। विशाखापत्तनम स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस में चार बैग में दिल्ली के दो तस्कर 60 किलो गांजा लेकर आगरा आए, ताकि चेकिंग में पुलिस के हाथ न आ सकें। 
विज्ञापन


गांजा उतारने के बाद आगरा कैंट स्टेशन के आउटर से दोनों को साढ़े 60 किलो गांजा के साथ जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इस गांजे की कीमत 4.80 लाख रुपये आंकी गई है।

एसपी रेलवे जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर जीआरपी प्रभारी विजय सिंह ने प्लेटफार्म नंबर 4-5 पर दिल्ली के मदनपुर खादर स्थित मकान नं. 2044, जेजे कालोनी निवासी मिंटू पुत्र मो. सलीम और दिल्ली के ही नरेला स्थित 148, सरिता विहार सेक्टर 6 के मामून पुत्र मो. मुस्लिम को चार बैगों में 60 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


मिंटू 20 और मामून 21 साल का है। इन दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी दिल्ली पुलिस से की जा रही है। दोनों गांजा तस्करों ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस से वो विशाखापत्तनम से गांजा लेकर आए थे। चेकिंग से बचने के लिए वो आगरा उतरे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें