फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में सुबह रहा कोहरा, दिन में खिली धूप ने दिलाई सर्दी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा। दिन में धूप खिलने से लोगों को गर्माहट मिली। तापमान में बढ़ोत्तरी होने से दिन अच्छा बीता। बीते पांच दिनों से लगातार दिन में सर्दी अधिक रहने के कारण लोग परेशान थे। सुबह जहां कोहरा छाया रहता था तो वहीं दिन में भी धूप में तेजी नहीं आ पा रही थी।
विज्ञापन

सोमवार को बूंदाबांदी के बाद लोगों को मौसम और खराब होने की आशंका सता रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार को सुबह कोहरे में लिपटी रही। सुबह दस बजे के करीब धूप निकली तो मौसम साफ हो गया। धूप तेज होने के कारण न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर नौ डिग्री और अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 22 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम में गर्माहट होने के चलते लोगों का दिन अच्छा बीता। अधिकतम तापमान में बढ़त के कारण शाम को भी सर्दी कम रही।
21 और 22 जनवरी को बढ़ सकती है सर्दी
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अभी सर्दी फिर से बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उत्तर पश्चिमी तेज हवाओं के कारण 21 और 22 जनवरी को सर्दी बढ़ने की आशंका है। हालांकि 23 जनवरी के बाद तापमान में सुधार होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें