फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज देवता हुए मेहरबान रहा मौसम, दिन भर खिली धूप

विज्ञापन
02एमएनपी-37-आवास विकास स्थित पार्क में खेलते बच्चे - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नए साल के दूसर दिन भी मौसम मेहरबान रहा। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा तो दिन में अच्छी धूप खिली। पूरे दिन धूप रहने के चलते तापमान में भी उछाल आया है।
विज्ञापन

2019 में जहां लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं मिल सकी तो वहीं 2020 में जैसे सर्दी गायब ही हो गई है। लगातार दो दिनों से धूप निकलने के चलते मौसम साफ होने के साथ ही सर्दी से भी राहत मिल गई है। जो तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर लटका हुआ था वह बुधवार को छह डिग्री चढ़कर नौ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था और अधिकतम तापमान 16 डिग्री पर। बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही आसमान साफ होने के चलते अच्छी धूप खिली। ऐसे में दो डिग्री बढ़त के साथ न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़त के साथ 19 पर जा पहुंचा। दिन में जैसे सर्दी का लोगों का अहसास ही नहीं हुआ। शाम को मौसम में ठंडक बढ़ गई। दिन अच्छा हुआ तो लोग अपने काम निपटाने में लगे रहे। बाजारों में लोग खरीदारी करते नजर आए। पूरे दिन बाजार में लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। हालांकि कुछ लोग मौसम के इस बदलाव को सही नहीं बता रहे हैं। उनका कहना है कि मौसम साफ होने के बारिश की आशंका प्रबल होती जा रही है। अगर बारिश हुआ तो लोगों को फिर एक बाद सर्दी में ठिठुरना पड़ेगा।
गेहूं के लिए बेहतर नहीं मौसम
सर्दी भले ही लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है लेकिन फसलों के अनुसार बीते दो दिनों का मौसम ठीक नहीं है। धूप निकलने के चलते न्यूनतम तापमान 11 पहुंच गया है तो वहीं अधिकतम तापमान भी बढ़ गया है। ऐसे में गेहूं की फसल का विकास रुक जाएगा। इसके लिए सात से 15 डिग्री के बीच ही तापमान उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें