शनिवार को शहर में अधिकतम 37 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद तापमान में गिरावट हो सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह से दोपहर तक उमस रह सकती है, लेकिन शाम को बादलों की लुकाछिपी के साथ बारिश के आसार बन सकते हैं।
सोमवार तक आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। दिन में तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच बना रह सकता है, वहीं गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश संभव है।
यह भी पढ़ें: विश्व जनसंख्या दिवस: 'हम दो हमारे दो' की राह पर परिवार, पांच साल में ढाई गुना बढ़ी पुरुष नसबंदी