फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: आज और कल सताएगी गर्मी, 42 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

Sat, 03 Apr 2021 12:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी जिले में आगामी दो दिनों में तापमान अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान में इसकी आशंका जताई गई है। अगर पूर्वानुमान सटीक रहा तो तीन और चार अप्रैल को गर्मी लोगों को और परेशान करेगी। 

विज्ञापन


इस सीजन में अब तक 30 मार्च को सर्वाधिक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसके बाद फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। 

इसी बीच कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जारी किए गए मौसम के पूर्वानुमान किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ज्यादा तापमान बढ़ने से खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई भी जल्दी करनी पड़ेगी। इससे खर्च अधिक पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में गर्मी तो रात को ठंडा हो रहा मौसम 
दिन में तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। रात में मौसम ठंडा हो रहा है। हाल ये है कि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। चिकित्सक भी लोगों को बदलते मौसम से बचाव करने की सलाह दे रहे हैं। 

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार तीन और चार अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जल्द ही आगे का पूर्वानुमान मिलने के बाद स्थिति और साफ हो सकेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें