फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: ताजनगरी में मौसम की उछल-कूद, एक दिन धूप के बाद फिर छाया घना कोहरा

Thu, 28 Jan 2021 10:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में आज मौसम: शहर में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जनवरी के अंतिम सप्ताह में मौसम की उछल-कूद देखने को मिल रही है। आगरा में बुधवार को खिली धूप से सर्दी से राहत मिली तो गुरुवार को घने कोहरे की चादर तन गई। इससे लोगों की कंपकंपी छूट गई। तड़के चार बजे से ही घना कोहरा छा गया। इसके कारण जहां सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चले, वहीं गलन से लोग भी परेशान नजर आए।   

विज्ञापन


ताजनगरी में बुधवार को धूप खिलने से न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज हुई। हालांकि गलन कम नहीं हुई। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन गुरुवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली और घना कोहरा छा गया। कोहरे के चलते दृश्यता कम होने से हाईवे और एक्सप्रेसवे पर वाहन रेंगकर चले। 

कोहरे और गलन के कारण लोग ठिठुरते दिखाई दिए। आगामी दिनों में भी ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। जनवरी माह के अंत में तापमान में और गिरावट के आसार हैं। इससे सुबह और शाम गलन वाली सर्दी का अहसास बना रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। इससे सर्दी अधिक महसूस की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें