फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: ताजनगरी में शीतलहर से कांपे लोग, अगले तीन दिन और बढ़ेगी सर्दी

Fri, 18 Dec 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
शीतलहर से कांपे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताजनगरी में गुरुवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर आ गया, जबकि दिन में पारा सामान्य से पांच डिग्री नीचे चल रहा है। दिनभर शीतलहर के कारण लोग ठिठुरते रहे। धूप बेअसर साबित हुई और शाम को लोग सर्दी के कारण कांपते नजर आए।

विज्ञापन


गुरुवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री नीचे है। दिनभर धूप तो खिली, लेकिन सर्द हवा के आगे बेअसर साबित हुई। छतों और पार्क में धूप सेंकने के लिए आए लोगों को सर्द हवा सुन्न करती रही। 


शाम को सूर्यास्त के बाद कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक कोल्ड डे यानी बेहद सर्द दिन बने रहेंगे। अगले तीन दिनों तक शीतलहर बनी रहेगी। दिन का तापमान 17 डिग्री और रात का तापमान 5 डिग्री तक आ सकता है।
विज्ञापन


पिछले साल से 1.3 डिग्री कम 

पिछले साल 17 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस था। इस बार इससे 1.3 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान पिछले साल से ज्यादा है। पिछले साल 17 दिसंबर को यह 5.8 डिग्री सेल्सियस था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें