फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के बाद ताजनगरी का हुआ ऐसा हाल, धुंध और छाए रहे बादल, जानिये कैसा रहेगा आने वाला दिन

Mon, 28 Oct 2019 09:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिवाली के बाद ताजनगरी के आसमान पर धुंध और बादलों का डेरा रहा। सोमवार सुबह धुंध छाई रही, वहीं दोपहर में बादलों के छाए रहने के कारण तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक सुबह धुंध और दोपहर में बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह सात से नौ बजे के बीच हाईवे और आउटर इलाकों में धुंध के कारण दृश्यता कम रही, वहीं शाम को भी चार बजे के बाद धुंध का स्तर बढ़ गया। दोपहर में बादलों के छाए रहने के कारण धूप नहीं निकली, इससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया।

तीन दिन रहेगी बादलों की लुकाछिपी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों तक सुबह धुंध छाई रह सकती है, वहीं दिन में बादलों की लुकाछिपी के आसार बने रहेंगे। न्यूनतम तापमान में भी अगले तीन दिनों में कमी आ सकती है। दिन में पारा 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आगरा का प्रदूषण मीटर- वायु गुणवत्ता सूचकांक-179
प्रदूषण तत्व न्यूनतम सामान्य अधिकतम
कार्बन मोनोऑक्साइड  23 48 145
नाइट्रोजन डाइऑक्साइड  23 47 73
ओजोन  08 74 130
पर्टिकुलेट मैटर 2.5   62 184 425
(सभी आंकड़े माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मी. में हैं)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें