प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाए युवक
- फोटो : अमर उजाला
बीते पांच साल में नवंबर का आगाज इस बार सबसे सर्द रहा। सुबह धुंध छाई रहने के साथ दिन और रात में तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक नीचे है। 2016 में भी न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंचा था, लेकिन इस बार दिन में भी तापमान में कमी दर्ज की गई है। बीते सालों के दो नवंबर से तुलना करें तो पिछले साल से ही रात में पारा पांच डिग्री तक कम हो गया है, वहीं दिन में तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया है।
सोमवार की सुबह धुंध से भरी रही। नेशनल हाइवे और यमुना किनारा रोड पर धुंध छाई रही। सुबह 10 बजे तक दृश्यता कम रही, लेकिन उसके बाद जैसे-जैसे धूप तेज होती गई, वैसे-वैसे तापमान बढ़ने क साथ दृश्यता में इजाफा होता गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुबह धुंध छाई रहेगी और दिन में भी दृश्यता कम रह सकती है। सुबह और शाम को स्मॉग के छाए रहने और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी के आसार हैं।