फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर आंदोलन: दो ट्रेनें निरस्त, 16 का रूट बदला, मथुरा से जयपुर नहीं भेजी रोडवेज की बसें

Tue, 03 Nov 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मथुरा से चलने वाली नई दिल्ली इंदौर स्पेशल, इंदौर नई दिल्ली, मेवाड़ स्पेशल, बांद्रा अमृतसर स्पेशल, निजामुद्दीन राजधानी,
गोल्डन टेंपल, देहरादून कोटा स्पेशल, गोल्डन टेंपल स्पेशल, अगस्त क्रांति राजधानी, अमृतसर बांद्रा स्पेशल, मेवाड़, कोटा देहरादून को
दिल्ली, जयपुर, बीना झांसी, सवाई माधोपुर, रेवाड़ी होकर गुजारा गया। इससे यात्रियों का सफर और लंबा हो गया।
विज्ञापन
गुर्जर समुदाय का आंदोलन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बयाना हिंडौन रेल मार्ग पर गुर्जर आंदोलन के कारण सोमवार को निजामुद्दीन जन शताब्दी एक्सप्रेस और कोटा जन शताब्दी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। 16 ट्रेनों को रूट बदलकर गुजारा गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


आंदोलन के कारण अवध स्पेशल (09040) व डाउन की अवध स्पेशल (09037) ट्रेनों को आगरा फोर्ट, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, सवाई माधोपुर होकर गुजारा गया। इसी तरह डाउन की अवध को सवाई माधोपुर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट से निकाला। गाजीपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (अप व डाउन) को भी सवाई माधोपुर, जयपुर होकर गुजारा गया। 

इसी तरह मथुरा से चलने वाली नई दिल्ली इंदौर स्पेशल, इंदौर नई दिल्ली, मेवाड़ स्पेशल, बांद्रा अमृतसर स्पेशल, निजामुद्दीन राजधानी, गोल्डन टेंपल, देहरादून कोटा स्पेशल, गोल्डन टेंपल स्पेशल, अगस्त क्रांति राजधानी, अमृतसर बांद्रा स्पेशल, मेवाड़, कोटा देहरादून को दिल्ली, जयपुर, बीना झांसी, सवाई माधोपुर, रेवाड़ी होकर गुजारा गया। इससे यात्रियों का सफर और लंबा हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जयपुर नहीं भेजी रोडवेज की तीन बसें
राजस्थान में गुर्जर आंदोलन का असर रोडवेज पर साफ दिख रहा है। सोमवार को रोडवेज की तीन बसें जयपुर के लिए नहीं भेजी गईं। बसों में नुकसान और सवारियों की कमी के कारण ऐसा निर्णय लिया गया। 

जयपुर के लिए मथुरा से चार बसें जाती थीं, लेकिन सोमवार को सवारियों की कमी के चलते एक ही बस रवाना की गई। ऐसा इसलिए कि जयपुर और राजस्थान के विभिन्न जनपदों की सवारियां मिल गईं। ट्रायल बतौर भेजी गई बस जयपुर शांतिपूर्ण तरीके से पहुंच गई। उसके बाद तीन बसों को जयपुर के लिए रवाना नहीं किया गया। आंदोलन शांत होने के बाद ही बसों का संचालन पूरी तरह से किया जाएगा। वहीं राजस्थान रोडवेज की बसों के पहिए भी फिलहाल थम गए हैं। राजस्थान से बसें न आने के कारण सवारियों को भी आवागमन में परेशानी होने लगी है। वहीं मथुरा से सवारियां भी राजस्थान नहीं जा पा रही हैं। 

- चार बसें जयपुर प्रतिदिन जाती थीं। लेकिन गुर्जर आंदोलन के कारण सुबह छह बजे केवल एक ही बस भेजी गई। बसों में नुकसान न हो। इसलिए ऐसा निर्णय लिया गया। - नरेश चंद गुप्ता, एआरएम मथुरा डिपो।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें