फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मौसम में छाई धुंध, एक्यूआई पहुंचा 159

Sun, 03 Nov 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
शहर में छाई धुंध।
विज्ञापन
मैनपुरी। दिवाली के बाद जिले की हवा प्रदूषित हो रही है। रविवार को जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 159 नापा गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे दमे के मरीजों के लिए खतरनाक बताया। जिले में धुआं और धुंध लगातार बढ़ती जा रही है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

दिवाली के बाद जिले में धुंध और धुआं बढ़ रहा है। इससे लोगों को कई प्रकार की बीमारियों की चिंता सता रही है। रविवार को जिले का एक्यूआई 159 नापा गया। जिला अस्पताल के चेस्ट फिजीशियन डॉ. धर्मेंद्र कुमार का कहना था कि दमा के मरीजों के लिए यह मौसम बहुत ही खतरनाक है। उन्होंने दमा के मरीजों को सलाह दी है कि वे इस मौसम में बचाव रखें। धूल और धुआं से बचाव करें। घर से बाहर निकलें तो मास्क का प्रयोग करें। जरा भी दिक्कत होने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार लें। उन्होंने दमा के मरीजों को सलाह दी कि वे इस मौसम में बचाव के लिए दवा हमेशा घर पर रखें। धान की कटाई आदि से बचाव करें। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में एक्यूआई और बढ़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें