फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम साफ फिर भी नहीं आई बिजली

Fri, 27 May 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : Logo
विज्ञापन
आंधी, बारिश का नाम लेकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही टोरंट 
विज्ञापन


शहर में विद्युत व्यवस्था को पटरी पर लाने में टोरंट पावर नाकाम 
गुरुवार को भी शहर के कई इलाकों में दिन भर अघोषित कटौती

शहर की बिगड़ी विद्युत व्यवस्था पर आंधी और बारिश का नाम लेकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही टोरंट पावर की पोल गुरुवार को खुल गई। गुरुवार सुबह से रात तक आंधी नहीं चली, लेकिन शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल रही। पुराने शहर में लोगों को दोपहर में तीन घंटे तक परेशान होना पड़ा। 
बुधवार रात को आंधी चलते ही पूरे शहर की बिजली गुल हो गई थी। देर रात शहर के कुछ इलाकों की आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन कई ऐसे क्षेत्र भी रहे जहां सुबह तक बिजली नहीं आई। अल्ला बख्श सब स्टेशन पोषित सदर, ताजगंज, आगरा कैंट सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार रात बिगड़ी बिजली व्यवस्था गुुरुवार दोपहर तक दुरुस्त हो सकी। देर रात 10 बजे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। जो रात 11:30 बजे तक आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह लायर्स कालोनी, खंदारी, भगवान टाकीज, सिकंदरा, जगदीशपुरा सहित कई इलाकों में गुल हुई बिजली दोपहर बाद तक सुचारु नहीं हो सकी। उधर पुराने शहर में रकाबगंज, छीपीटोला, बालूगंज, किनारी बाजार, रावतपाड़ा सहित कई इलाकों में दोपहर में तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रही। धूप खिलने से उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा। टोरंट पावर की हेल्प लाइनों का हमेशा की तरह वही हाल रहा। कहीं, शिकायत रजिस्टर हुई तो कहीं लाइनें बिजी जाती रहीं। इस संबंध में टोरंट पावर के पीआरओ भूपेंद्र सिंह का कहना है कि आंधी बारिश के बाद शहर की सप्लाई रात में सुचारु कर दी गई थी। अल्ला बख्श फीडर पर कुछ परेशानी हुई जो सुबह तक ठीक हो पाई। शेष इलाकों में लोकल फाल्ट या पेड़ों की डालियों को हटाने के लिए कहीं-कहीं एक घंटे का शटडाउन लिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें