फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अचानक बदला मौसम, वृंदावन कुंभ क्षेत्र में तेज हवाओं ने उखाड़े पंडाल

Wed, 10 Mar 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
वृंदावन में रात आई आंधी के बाद कुंभ क्षेत्र का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन में दूसरे शाही स्नान के बाद मंगलवार रात अचानक मौसम बदल गया। कुंभ मेला क्षेत्र में तेज हवा और बारिश के कारण खलबली मच गई। बिजली चली गई। बताया गया है कि तेज हवा के कारण कई पंडाल भी उखड़ गए। रात नौ बजे अचानक मौसम के बदले मिजाज ने संतों के शिविरों में खलबली मचा दी। बूंदाबांदी के साथ तेज आंधी से संतों के टेंट, द्वार और बिजली के खम्भे धराशायी हो गए। सीमेंट के पोल बड़ी संख्या में टूटे हैं। अनी अखाड़ों से संबंधित क्षेत्रों के शिविरों के विशालकाय गेट गिर गए। बिजली के खंबे गिरने से मेला क्षेत्र अंधकार में डूब गया। 
विज्ञापन


मंगलवार की रात अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बरसात होने लगी। इससे मेला क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मेला देखने आए लोग बरसात और आंधी से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर दौड़े। संत महंत भी शिविरों में चले गए। लेकिन तेज हवा ने अनेक शिविरों को धराशायी कर दिया।
वृंदावन वैष्णव कुंभ में रविंद्र जडेजा की पत्नी: बोलीं-भोले शंकर इष्ट देव, टीम की जीत के लिए किया हवन
विज्ञापन

अनेक के द्वार जमीन पर गिर गए। नरोत्तम नगर का द्वार भी गिर गया। इससे अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस दौरान बिजली के खंभे टूटने से अंधकार छा गया। चार संप्रदाय का गेट को नुकसान हुआ है। तेरहा भाई त्यागी, दिगंबर अनी और विष्णु स्वामी निर्मोही अखाड़े के गेट गिर गए हैं। वहीं संस्कृति विभाग के पंडाल में भारी नुकसान हुआ है। प्रचार के लिए लगाया गया एलईडी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कई लोगों के चुटैल होने की आशंका है। हालांकि तेज हवा और बरसात का दौर थोड़ी देर ही रहा, लेकिन व्यवस्था को चौपट कर गया। अनेक संत देर रात में ही व्यवस्था को सुधारने में जुट गए। बिजली की व्यवस्था को सुधारने के लिए अधिकारी भाड़ दौड़ करते नजर आए।
 
विज्ञापन

कुंभ क्षेत्र में झोपड़ी में आग, सामान जलकर हुआ खाक
कुंभ क्षेत्र में आग लगने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। देखते ही देखते हैं टेंट की बनी झोपड़ी जल कर खाक हो गई। आग को देख आसपास मौजूद स्थानीय सुरक्षा कर्मी आग बुझाने में जुट गए। आला अधिकारियों को घटना की जानकारी मिली प्रशासन मौके पर पहुंचे। परिक्रमा मार्ग स्थित सुदामा कुटी के निकट एक टेंटनुमा झोपड़ी बनी हुई थी। इसमें मध्य प्रदेश की रहने वाली कलाबाई उम्र करीब 60 वर्ष रह रही थीं, जो मंगलवार को यमुना में कुंभ स्नान करने के लिए गई हुई थी। टेंटनुमा झोपड़ी में उसका सामान भी रखा हुआ था।

उसमें पीछे से अचानक आग लग गई और देखते ही देखते झोपड़ी सहित उसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया। झोपड़ी में आग लगते देख आसपास के लोग उसे बुझाने के लिए दौड़ पड़े। पुलिसकर्मी भी इसमें जुट गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। अपनी झोपड़ी को और सामान को जला हुआ देखकर वृद्धा का रो-रो कर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर एस के दुबे का कहना है कि यह घटना मेला क्षेत्र में नहीं है। हालांकि जिस झोपड़ी में सुदामा कुटी के निकट आग लगी थी उसे बुझाया गया था।

शाम को बदला मौसम, हुई झमाझम बरसात
मंगलवार की शाम मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तेज हवा के साथ जनपद के कई कस्बों में झमाझम बरसात हुई। बरसात के बाद मौसम में परिवर्तन हो गया। मंगलवार की देर शाम लगभग आठ बजे मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद बरसात शुरू हो गई। जनपद में गोवर्धन, राधा कुंड, बरसाना, झमाझम, टेंटीगांव में बरसात होने लगी। इसके साथ छटीकरा में भी बरसात हुई। बलदेव में आंधी के साथ ठंडी हवा चली।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें