फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़े मौसम ने बढ़ाईं मुश्किलें, बारिश के साथ गिरे ओले, शीतलहर से कांपे लोग

Thu, 07 Feb 2019 11:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
रातभर रुक रुककर हुई बारिश
विज्ञापन
फरवरी में बिगड़े मौसम ने एक बार फिर लोगों को कंपा दिया है। बुधवार रातभर गरज चमक के साथ रुक रुककर बारिश होती रही। कई इलाकों में ओले भी गिरे। गुरुवार सुबह भी हल्की बूंदाबादी से भींग गई, वहीं तेज बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुर रहे हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को पूरे दिन बादल छाए और शाम को फिर से बूंदाबांदी के बाद रात में बारिश हो गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार सुबह और रात तक कुल सात मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

सुबह स्कूल जाने के लिए बच्चे तैयार हुए तो सड़कें और गलियां गीली मिलीं। सुबह बादल छाए रहे। अलसुबह ही बारिश के कारण तापमान में गिरावट रही। बादलों की सूरज के साथ लुकाछिपी चलती रही। 
विज्ञापन


आगरा के साथ मथुरा, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज और मैनपुरी भी कमोवेश ऐसी ही मौसम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार तक बारिश के आसार बने रहेंगे। तापमान में गिरावट रहेगी और दिन में बादलों की लुकाछिपी बनी रह सकती है। 
विज्ञापन

देहात में पड़े ओले, बिजली गिरी

आगरा के बाह, पिनाहट, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद आदि सभी स्थानों पर बारिश हुई। इस दौरान देहात क्षेत्रों में ओले भी गिरे। मैनपुरी जिले में बिजली गिरने से तीन लोग झुलस गए, वहीं आगरा के बिचौला गांव के एक मकान पर भी बिजली गिरी। इससे घर के एक दीवार दरक गई।

तेज हवाओं के साथ बारिश होने और ओले गिरने से सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं बदलते मौसम की वजह से बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी से प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसके मद्देनजर सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी तहसीलों में रहें। 

जिससे सुरक्षा व्यवस्था और संभावित वर्षा से जनहानि, पशु हानि व फसल हानि आदि के बचाव के उपाय हो सकें। राजस्व निरीक्षक व लेखपालों को अपने क्षेत्रों में रहने को कहा गया है। जिससे वहां किसी प्रकार का हादसा होने पर उसकी सूचना मुख्यालय पर दे सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें