प्रदेश की योगी सरकार आज बजट पेश करेगी। सरकार के खजाने से किसे क्या मिलेगा यह तो दोपहर को ही पता चलेगा, जब वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल पिटारा खोलेंगे लेकिन बजट से आगरा की जनता को तमाम उम्मीद हैं। भाजपा के लोगों का भी मानना है कि मोदी सरकार की तरह योगी सरकार भी सभी वर्गों का ध्यान रखेगी।
विधायकों को अपने क्षेत्र से जो प्रस्ताव भेजे हैं, उनके लिए धनराशि जारी होने की उम्मीद है। दरअसल विधायकों के तमाम ऐेसे प्रस्ताव हैं जिन पर अभी तक कुछ नहीं हुआ है। आगरा शहर में पानी की समस्या के समाधान के लिए बैराज की घोषणा हुई तो लेकिन यह योजना खटाई में पड़ गई है।
आगरा शहर में गंगाजल तो आ गया है लेकिन पेयजल के वितरण की व्यवस्था नहीं है। इसके भी कई प्रस्ताव शासन में लंबित हैं। इस बजट से इन योजनाओं को गति मिलने की आस जागी है।