फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरजे-बरसे बादलों  ने फिर लौटाई ठंड

Sat, 28 Jan 2017 01:16 AM IST
गरजे-बरसे बादलों  ने फिर लौटाई ठंड
विज्ञापन
गरजे-बरसे बादलों  ने फिर लौटाई ठंड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने मैदानों में भी ठंड लौटा दी। गुरुवार को गणतंत्र दिवस पर दोपहर बाद बादल छाए और शाम सात बजे से बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ बादल बरसे तो फिर रात भर रुके नहीं। रात भर में कुल 16.6 मिमी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गेहूं, सरसों और आलू के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई। शहर में कई जगह पर जलभराव और फिसलन हो गई। शहर में कई इलाकों में रात दो बजे तक बिजली गुल रही। 
बेहद तेजी से बढ़ रहे पारे को इस बारिश ने न केवल थाम दिया, बल्कि पारा लुढ़का भी दिया। शुक्रवार को पारा सामान्य से तीन डिग्री नीचे 20 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को दिन में पारा 26.1 डिग्री पर था, जो शाम को बारिश के बाद शुक्रवार को छह डिग्री तक लुढ़क गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिनों में सुबह आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। दिन में पारा सामान्य से नीचे जाने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान भी तीन से चार डिग्री तक लुढ़क सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हवा के साथ बारिश से बिछी गेहूं की फसल
बाह, जैतपुर, पिनाहट में गुरुवार रात तेज हवा के साथ हुई बारिश में गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। आलू की फसल में भी नुकसान हुआ। किसान रामप्रकाश कुशबाह, मलखान सिंह राठौर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र सिंह भदौरिया ने नुकसान का आकलन कराने की मांग तहसील प्रशासन से की है। अछनेरा के मोहल्ला सराय काजीपाड़ा में मुन्ना के मकान की दीवार पड़ोसी अजमेरी के मकान पर गिर पड़ी। इससे अजमेरी के मकान में बैठे शाहिल पुत्र समीम, चांदनी पुत्री रहीश और निसरा पुत्री संजय घायल हो गए। अजमेरी की एक बकरी मलबे में दबकर मर गई। सभासद असलम कुरैशी ने मुआवजे की मांग की है। फतेहपुर सीकरी के ग्राम दाउदपुर में मदनलाल के घर दीवार गिर गई। रसूलपुर में महेशचंद के मकान की 40 फुट लंबी दीवार व टीनशेड गिर गया। इससे हजारों रुपये का घरेलू सामान नष्ट हो गया। पूर्व प्रधान चंदन सिंह, डा. ध्रुव सिंह, सुरेन्द्र भगौर, गोठरा के करन सिंह ने बताया कि फसलों में भारी नुकसान हुआ है। एत्मादपुर में आलू और सरसों की फसलों को नुकसान हुआ। किसान सुरेश सिंह, बंटी सिकरवार, राजेश शर्मा, अजय कुमार, भोलासिंह ने मुआवजे की मांग की। फतेहाबाद क्षेत्र के किसानों ने बारिश को फसलों के लिए अच्छा बताया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें