फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भारी वाहन शहर में नहीं आएंगे, उत्तरी बाईपास से गुजारे जाएंगे

विज्ञापन
आगरा पुलिस
विज्ञापन
आगरा। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा, इनको उत्तरी बाईपास से गुजारा जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस को निर्देशित कर दिया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में हुई जिला पर्यावरण समिति की बैठक में अधिवक्ता केसी जैन के सुझाव के बाद डीएम ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में अधिवक्ता केसी जैन ने कहा कि उत्तरी बाईपास शुरू होने के बावजूद भारी वाहन मथुरा से कानपुर और कानपुर से मथुरा के लिए शहर (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19) से गुजर रहे हैं। इनके लोडिंग और अनलोडिंग भी शहर में नहीं है। इन वाहनों से उत्तरी बाईपास के प्रवेश बिंदु से कुबेरपुर (यमुना एक्सप्रेसवे का प्रवेश बिंदु) तक करीब 34 किमी में यातायात का दबाव बढ़ रहा है।
हाईवे के पास आवासीय कॉलोनियों, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान और ऐतिहासिक स्मारकों भी हैं। भारी वाहनों के गुजरने से लोग, बच्चों, रोगियों और पर्यटकों के साथ हादसों का खतरा भी रहता है। जाम लगता है और धूल-धुआं बढ़ने से हवा भी दूषित हो रही है। ऐसे में भारी वाहनों का शहर में प्रवेश को रोकते हुए उत्तरी बाईपास से गुजारा जाए। इससे जाम, हादसों और प्रदूषण से बचाव होगा।
विज्ञापन

बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा का शुल्क कम करने पर डीएम ने कहा कि इस संदर्भ में अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है।
साइन बोर्ड लगवाने के दिए निर्देश
- जिन भारी वाहनों को मथुरा-कानपुर आना-जाना है। ऐसे वाहनों को उत्तरी बाईपास से गुजारा जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस को निर्देशित कर दिया है। इस संदर्भ में एनएचएआई और पुलिस को उत्तरी बाईपास से पहले हाईवे पर साइन बोर्ड लगवाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

- अरविंद मल्लप्पा बंगारी, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें