फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें हर हाल में पूरा करना है मिशन पंचायत चुनाव: भूपेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश के पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मिशन पंचायत चुनाव हमें हर हाल में पूरा करना है। पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव में विजय हासिल करने की योजना तैयार कर लें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पंचायत राज मंत्री जिलाध्यक्ष और भाजपा केपदाधिकारी एवं विधायकों के साथ चर्चा कर रहे थे। उन्होंने चुनाव संबंधित सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कहा कि संगठन ने पंचायत चुनाव लड़ाने का निर्णय लेने के बाद लक्ष्य तय किया था। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पार्टी ने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। हमें अब इन प्रत्याशियों को जीत हासिल करानी है। जनता के बीच पहुंचें। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दें और उपलब्धियां गिनाएं। कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करें। सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच तक भेजें।
जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने भी बैठक के दौरान चर्चा की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने संगठन द्वारा की गईं अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, जिला महामंत्री नीरज शर्मा, महेंद्र बघेल, नवल कुलश्रेष्ठ सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें