फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाईपास रोड पर जलभराव, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Tue, 01 Oct 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते मोहल्ला बनर्जी के लोग। - फोटो : कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते मोहल्ला बनर्जी के लोग।
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के आगरा बाईपास रोड पर जलभराव के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। मंगलवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बनर्जी नगर, यादव नगर, न्यू गाड़ीवान आदि के लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बाईपास रोड पर हो रहे जलभराव को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि बाईपास रोड पर हो रहे जलभराव से आए दिन हादसे हो रहे हैं। छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। तेज रफ्तार वाहन निकलने के कारण उनके पकड़े खराब हो रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में सुनील कुमार, रामप्रकाश तिवारी, पवन मिश्रा, मनोज चौहान, जगदीश चंद्र, यदुवीर सिंह, धर्मेंद्र सिह, नितिन यादव, आलोक यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें