भोगांव। कस्बा में नगर पंचायत के कर्मचरियों ने अवैध तरीके से जलकर वसूलने का मामला सामने आया है। कस्बा निवासी एक डॉक्टर ने मामले की शिकायत अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत से की है।
नगर की पुरानी आलू लहसुन मंडी के के सामने निवास करने वाले चिकित्सक डॉ. राधाकृष्ण बौद्ध के घर सोमवार को नगर पंचायत का एक कर्मचारी रजिस्टर लेकर पहुंचा। उसने डॉक्टर से 10 साल का जलकर बकाया होने की बात कहते हुए 3600 रुपये जमा करने को कहा। डॉक्टर ने जब उससे कहा कि उन्होंने कभी नगर पंचायत से जल कनेक्शन लिया नहीं और उनके यहां किसी प्रकार की नगर पंचायत की पानी सप्लाई नहीं तो कर कैसे आ गया। डॉक्टर ने पूरे मामले की शिकायत अधिशासी अधिकारी से की है।
मामला संज्ञान में आया है, यदि कनेक्शन नहीं था तो उनका नाम रजिस्टर में कैसे दर्ज हुआ पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि कर्मचारी दोषी होगा तो कार्रवाई होगी।
आरके सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भोगांव