पीपलमंडी, कालामहल की सप्लाई भी ठप
बेलनगंज, रावतपाड़ा, दरेसी, छीपीटोला, मंटोला, पीपल मंडी और काला महल समेत पुराने शहर की जलापूर्ति गुरुवार को नहीं हो पाई। 15 दिनों में यह 6वां दिन है जब जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से सप्लाई बाधित हुई है। पाइप लाइन लीकेज की मरम्मत और शटडाउन के कारण पुराने शहर में पानी का संकट गहराया हुआ है।
संबंधित खबर:
आगरा: ताजगंज और नौलक्खा जोनल पंपिंग स्टेशन से दो दिन बंद रहेगी जलापूर्ति, दो लाख लोग होंगे प्रभावित
क्षेत्रीय पार्षद रवि बिहारी माथुर ने सुबह जलापूर्ति न होने पर जलकल विभाग से संपर्क साधा तो बताया गया कि टोरंट पावर का शटडाउन होने के कारण जलापूर्ति नहीं हुई। सुबह से जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से पाइप लाइन की सप्लाई बंद की गई। शाम को इस लाइन पर सप्लाई चालू हुई तो लोगों को कुछ राहत मिली।
टैंकर की व्यवस्था की है, 81920-95401 पर फोन करें
ताजगंज और नौलक्खा में पानी के संकट को देखते हुए हमने टैंकरों की व्यवस्था की है। लोग हमारे हेल्प लाइन नंबर 81920-95401 पर फोन करके टैंकर मंगवा सकते हैं। पाइप लाइन की समस्या अचानक आई, जिस वजह से बृहस्पतिवार को आपूर्ति रोकनी पड़ी।
- अनवर ख्वाजा, सचिव, जलकल विभाग