फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बुंदू कटरा और ताल फिरोज खां में नहीं होगी पानी की सप्लाई, टैंकर मंगाने के लिए इन नंबरों पर करें फोन

Sun, 29 Mar 2026 01:14 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में पानी की टंकी और जलाशयों की सफाई के चलते कुछ क्षेत्रों में पानी की किल्लत रहेगी। जलकल की ओर से आपूर्ति बंद की गई है। ऐसे में क्षेत्र में पानी का टैंकर मंगाया जा सकता है। इसके लिए नंबर भी जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
जल संकट, Water crisis - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बुंदू कटरा और ताल फिरोज खां पानी की टंकी और जलाशयों की सफाई के कारण रविवार को इससे जुड़ी कॉलोनियों और मोहल्लों में रविवार शाम को जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि रविवार सुबह से बुंदू कटरा और ताल फिरोज खां स्थित पानी की टंकियों की सफाई का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सफाई के कारण रविवार शाम को इससे जुड़े क्षेत्रों नगला भवानी सिंह, बुंदू कटरा, मधु नगर, सेवला, ताल फिरोज खां, गोपालपुरा, ग्वालियर रोड की कॉलोनियों में जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। उन्होंने इन क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि रविवार सुबह जलापूर्ति के समय वह अपनी जरूरत का पानी भरकर रख लें। शाम को जलापूर्ति न होने के कारण वह पानी कम खर्च करें। अगर कहीं संकट है तो विभाग टैंकर से भी पानी पहुंचाएगा। इसके लिए फोन नंबर जारी किए गए हैं।

 
विज्ञापन

यहां करें फोन
- टोल-फ्री नंबर 1800-2702722
- कंट्रोल रूम 8192095401
- अवर अभियंता 8192095734

आवास विकास में टूटी लाइन से बर्बाद हुआ गंगाजल
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 में पानी की जर्जर टंकी तोड़ने के दौरान पाइप लाइन लीक हो गई। इससे हजारों लीटर गंगाजल नाले में बहकर बर्बाद होता रहा, वहीं दूसरी ओर सेक्टर-2 स्थित पानी की टंकी की सफाई के कारण बोदला, दीप नगर, पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम रोड की कॉलोनियों में जलापूर्ति ठप रही।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें