फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक चौथाई शहर में बाधित रहेगी जलापूर्ति, इन क्षेत्रों में रहेगा संकट; जानें कब से मिलेगा पानी

Mon, 04 May 2026 10:52 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

भीषण गर्मी में आगरा में जलसंकट रहेगा। एक चाैथाई शहर में पानी नहीं आएगा। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विभाग की ओर से पानी का टैंकर मंगवाने के लिए नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
जल संकट, Water crisis - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) की ओर से सुल्तानगंज पुलिया से वाटरवर्क्स के बीच पिलर नंबर 321 से 336 के बीच दो नई पाइपलाइन बिछाई गई हैं। मंगलवार सुबह से 250 मिमी और 500 मिमी व्यास की पाइपलाइन के इंटरकनेक्शन का काम सुल्तानगंज पुलिया पर किया जाएगा। इस वजह से मंगलवार शाम को कमला नगर, बल्केश्वर समेत एक चौथाई शहर की जलापूर्ति ठप रहेगी। बुधवार सुबह ही लोगों को पानी मिल पाएगा। नगर निगम ने टैंकर मंगवाने के लिए नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक संघ भूषण ने बताया कि मेट्रो के पिलर के नीचे जलकल की दो पानी की पाइपलाइन आ रही थीं, जिसे बाईपास करते हुए एक किनारे 250 मिमी. और 500 मिमी. व्यास की पाइपलाइन बिछाई गई हैं। मंगलवार सुबह इन्हें मुख्य पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा। मेट्रो ने 24 घंटे का शटडाउन मांगा था, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए उनसे कहा गया है कि सुबह जलापूर्ति के बाद 9 बजे से काम शुरू कर दें। हर हाल में इंटरकनेक्शन का काम मंगलवार शाम तक पूरा कर लिया जाए ताकि बुधवार सुबह जलापूर्ति की जा सके।

 

शाम को इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
जलकल महाप्रबंधक संघ भूषण ने बताया कि इंटरकनेक्शन के कारण बल्केश्वर, कमला नगर एच व बी-ब्लॉक, न्यू आगरा, इंद्रपुरी, मुगल रोड, आदर्श नगर, तेज नगर, गंगे गौरी बाग, प्रोफेसर कॉलोनी, राधा नगर, राधा विहार, अनुराग नगर, लोहिया नगर, बसंत विहार और भूड़ का बाग समेत आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सुबह जलापूर्ति मिलने पर अपनी जरूरत का पानी भर लें और कम खर्च करें ताकि असुविधा से बच सकें।

टैंकर मंगवाने के लिए यहां करें फोन
- टोल फ्री नंबर- 1800-2702722
- कंट्रोल रूम नंबर- 8192095401

 
विज्ञापन

सोमवार शाम को नहीं मिला पानी
बोदला, आवास विकास से सटे क्षेत्रों सरस्वती नगर, मारुति एस्टेट, अवधपुरी, सुभाष नगर, बालाजीपुरम, श्याम नगर, विनय नगर में सोमवार शाम को जलापूर्ति नहीं हुई। लोग गंगाजल की आपूर्ति का इंतजार करते रहे, लेकिन एक मिनट के लिए भी पानी नहीं आया। सोमवार सुबह केवल पांच मिनट के लिए ही जलापूर्ति हुई थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें