फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छह दिन बाद शुरू हुई पानी की सप्लाई

Wed, 18 Feb 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हाथरस रोड पर नरायच में भाटिया पेट्रोल पंप के नजदीक नाला सफाई के दौरान पाइप टूटने की वजह से पिछले करीब पांच दिन से पानी का संकट झेल रहे पचास हजार लोगों को बुधवार को साफ पानी नसीब हुआ। करीब पांच दिन पहले मशीन से जलकल विभाग की 12 इंच की मुख्य पाइप लाइन टूट गई थी। इस वजह से गोकुल नगर, फाउंड्री नगर, यमुना विहार, शांति नगर, ओम नगर, नगला छुउआ, चंद्र नगर, चार पुलिया श्याम नगर सहित एक दर्जन क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई बाधित हुई।
विज्ञापन




पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर लोगों की शिकायत स्थानीय पार्षद जलकल के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई तो सर्वे में लाइन टूटने की जानकारी मिली। सोमवार को अधिकारियों ने सर्वे कर स्थान चिह्नित कर लिया। जलकल विभाग के महाप्रबंधक अरुणेंद्र राजपूत ने बताया कि लाइन की मरम्मत कर ली गई है। पानी की आपूर्ति सुचारू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें