18 से 20 अप्रैल तक सिकंदरा वाटरवर्क्स रहेगा बंद
17 और 18 अप्रैल को जीवनीमंडी वाटरवर्क्स से आधे शहर में जलापूर्ति ठप रहेगी तो वहीं 18 से 20 अप्रैल तक सिकंदरा वाटरवर्क्स से जलापूर्ति नहीं होगी। यानी 18 अप्रैल को दोनों वाटरवर्क्स से जलापूर्ति ठप रहेगी। पूरे शहर में ही पानी नहीं आएगा। जलनिगम विश्व बैंक इकाई 18 से 20 अप्रैल तक 4500 किलोलीटर क्षमता वाले शाहगंज जोनल पंपिंग स्टेशन में पाइपलाइन शिफ्टिंग और इंटरकनेक्शन का काम करेगी। इस वजह से 18 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान सिकंदरा वाटरवर्क्स के दोनों प्लांट बंद रहेंगे।
इससे जुड़े सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, बोदला, जगदीशपुरा, किशोरपुरा, लोहामंडी, शाहगंज, दयालबाग, लॉयर्स कॉलोनी, खंदारी, मदिया कटरा, कैलाशपुरी, इंदिरानगर, आजमपाड़ा, केदार नगर, पश्चिमपुरी, हलवाई की बगीची, खतैना, नौबस्ता, जयपुर हाउस, प्रताप नगर, रामनगर, बालाजीपुरम, पृथ्वीनाथ फाटक, अर्जुन नगर, अजीत नगर, ईदगाह, नगला छऊआ, भोगीपुरा, रूई की मंडी, राजनगर, पंचकुइयां, अशोक नगर, बल्का बस्ती, गोकुलपुरा, बाड़ा चरन सिंह, राजामंडी, सेंट जोंस, संजय प्लेस, वजीरपुरा, सूर्य नगर, नगला बूढ़ी आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप रहेगी।