फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से पहले स्वच्छ पानी देने की कवायद

विज्ञापन
11एमएनपी-28-शहर में निर्माणाधीन पानी की टंकी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी से पहले स्वच्छ पेयजल संकट दूर हो सकता है। शहर के बचे चार जोन राजा का बाग, पंजाबी कॉलोनी, किला क्षेत्र और अवधनगर में टंकी केे पानी से वंचित 1200 मकानों केे 28000 लोगों को शीघ्र ही टंकी के पानी की आपूर्ति मिलेगी। पहले जोन का काम पूरा हो चुका है। अब चार जोन में काम शुरू होगा।
विज्ञापन

मैनपुरी पेयजल पुनर्गठन योजना के दूसरे चरण में वंचित इलाकों को चार जोन में बांटकर काम शुरू कराया गया है। जून 2020 तक काम पूरा कराकर घरों में कनेक्शन देकर टंकी के पानी की आपूर्ति चालू कराने के लिए काम शुरू किया गया है। वंचित इलाकों को चार जोन में बांटकर टंकी के पानी की आपूर्ति देने के लिए नलकूप, पानी की टंकी बनाने के साथ ही पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए शासन से 16.96 करोड का बजट स्वीकृत होकर धनराशि भी जल निगम को मिल चुकी है।
जोन दो- राजा का बाग
-एक नलकूप शमशान घाट बिजलीघर के पास बनेगा
-12.50 किलामीटर लंबी पाइन लाइन बिछाई जाएगी
-520 घरों में टंकी के पानी का कनेक्शन दिया जाएगा
-------------
जोन तीन- पंजाबी कॉलोनी
-एक नलकूप पुरानी तहसील परिसर, एक छपट्टी में
-चार किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी
-जोन के 350 घरों में पानी के लिए कनेक्शन होंगे
जोन चार-किला क्षेत्र
-किला के सामने एक अवर जलाशय क्षमता 300 किलोलीटर बनेगा
-किला के पास एक नया नलकूप बनेगा, एक नलकूप रीबोर होगा
-जोन में तीन किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी
-250 घरों में पानी की टंकी के पानी के लिए कनेक्शन दिए जाएंगे
जोन पांच-अवधनगर
-अवधनगर जोन में एक नलकूप रीबोर कराया जाएगा
-जोन में 3.50 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी
-जोन के 280 घरों में टंकी के पानी के लिए कनेक्शन होंगे
मैनपुरी पेयजल पुनर्गठन योजना के दूसरे चरण के लिए 16.96 करोड़ रुपया मिलने के बाद काम शुरू हो चुका है। जून 2020 तक संबंधित इलाकों में काम पूरा कराकर टंकी के पानी आपूर्ति चालू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार शर्मा, अधीक्षण अभियंता जल निगम
हाईलाइटर्स--
दूसरे चरण की कुल लागत 16.96 करोड़
योजना पूरी होने की अवधि जून 2020 तक
लाभांवित होने वाले परिवार 28000 लोग
-कनेक्शन दिए जाने वाले मकानों की संख्या- 1200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें