फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोटी के पास बैठकर पानी भरने का घंटो करना होता है इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सर्कुलर रोड पर गुरुद्वारे के सामने गली के बाशिंदे पेयजल के लिए काफी परेशान हैं। उन्हें पानी भरने के लिए नल की टोटी के पास बैठ कर पानी का इंतजार करना होता है। लोगों ने समस्या के निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गुरुद्वारे के सामने गली के घरों में रहने वाले लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना होता है। वाटर सप्लाई लाइन में लगभग एक साल से पानी का प्रेशर कम आ रहा है। लोग गली में लगी एक टोटी पर बैठकर पानी आने पर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। क्योंकि यह एक कनेक्शन हैं जहां पानी कुछ प्रेशर से आता है। वहीं बिजली जाते ही बंद हो जाता है। सुबह का समय तो पानी भरने में ही निकल जाता है। बाशिंदो का कहना है कि कई बार पालिका से इस मामले में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
पाइप लाइन लीकेज होने से बढ़ी दिक्कत
गली के बाहर सर्कुलर रोड पर वाटर पाइप लाइन लगभग एक माह से लीकेज है। इससे हजारों लीटर पानी नाली में बह जाता है। वहीं लीकेज होने से गली में पहुंचने वाले पानी में प्रेशर और कम हो जाता है। लीकेज ने बाशिंदो की परेशानी को और अधिक बढ़ाया है। लोगों का कहना है कि लीकेज ही बंद हो जाए तो कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

इस सप्ताह पाइप लाइन करा दी जाएगी सही
जहां पाइप लाइन लीकेज हुई हैं वहां बिजली के पोल भी हैं। विद्युत शट डाउन होने पर ही लीकेज सही हो सकेगा। विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात की है। एक सप्ताह में लीकेज को ठीक करा दिया जाएगा, इसके बाद पानी के प्रेशर की समस्या भी कम हो जाएगी। - लव गुप्ता, अधिशाषी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें