फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शृंगार नगर और करहल रोड के छह हजार लोगों को नहीं मिल रहा पानी

विज्ञापन
27एमएनपी-30-शृंगार नगर में खराब पड़ा नलकूप - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला शृंगार नगर और करहल रोड वाटर बॉक्स स्थित नलकूप पिछले चार दिन से पानी नहीं दे रहे हैं। अफसरों की लापरवाही के कारण इनसे संबंधित छह हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शृंगार नगर और करहल रोड स्थित वाटर बॉक्स के नलकूप में पिछले चार दिनों से अमृत योजना के तहत जल निगम ऑटो मोटराइजेशन का कार्य कर रही है, लेकिन जल निगम को इस कार्य में सफलता नहीं मिल पा रही है। इसके कारण इन मोहल्लों के लोगों को पिछले चार दिन से पानी नहीं मिल पा रहा है। शृंगार नगर और वाटर बॉक्स क्षेत्र में दो हजार घरों के करीब छह हजार लोगों को पानी की दिक्कत से जूझना पड़ रहा है।
लोग को भरोसा दिया जाता है कि कल से पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी, लेकिन अगले दिन फिर से लोगों को निराशा ही हाथ लग रही है। नगर पालिका इस मामले को लेकर पूरा ठीकरा जल निगम पर फोड़ रही है।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से क्षेत्र में पानी का संकट है। नगर पालिका के कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं। अभी तो गर्मी शुरू हुई है आगे भी यदि यही हाल रहा तो स्थिति और बिगड़ेगी
सतीश चंद्र, शृंगार नगर
मोटर बदले जाने के नाम पर पानी की किल्लत खड़ी कर दी है। मोटर तो पहले से ही पानी दे रही थी। अब ओटो मोटराइजेशन के नाम पर मोटर डालने की बात कही जा रही है जो चार दिन से पानी नहीं दे सकी है।
पुष्पेंद्र कुमार, शृंगार नगर
पांच दिन से मोहल्ले में पानी नहीं आ रहा है। नगर पालिका के कर्मचारियों से जब बात की जाती है तो एक ही जवाब आता है कि जल निगम मोटर डाल रहा है। आखिर कब मोटर पड़ पाएगी।
जगदीश चंद्र, करहल रोड
जब नलकूप सही पानी दे रहा था तो मोटर बदलने की क्या जरूरत पड़ गई। अब न तो नगर पालिका कोई जवाब दे रही है और न ही जल निगम। लोगों को पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
केशव सिंह, करहल रोड
नगर में अमृत योजना के तहत कार्य किया जा रहा है जो जल निगम कर रहा है। जल निगम के अधिकारियों और जिलाधिकारी को नगर के लोगों की समस्या को लेकर पत्र लिखा गया है। जल निगम से उत्पन्न हुई परेशानी के कारण नगर पालिका व नगर के लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें