फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप फटने से गहराया जल संकट

Sun, 20 Mar 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पानी समस्‍याा - फोटो : अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जीवनी मंडी वाटर वर्क्स की 24 इंच की लाइन का पाइप फटने के कारण कई क्षेत्रों में पानी की समस्या खड़ी हो गई है। पाइप उपलब्ध न होने की वजह से मरम्मत कार्य भी नहीं हो पाया है। इसमें कुछ दिन और लग सकते हैं। इधर, जल संस्थान का दावा है कि रविवार शाम तक जलापूर्ति सुचारु हो सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि चार दिन पहले कृष्णा कालोनी में 24 इंच की पाइप लाइन लीक हो गई थी। जानकारी होने के बाद भी जल संस्थान ने इसकी सुध नहीं ली। कुछ कर्मचारी मौके पर गए भी लेकिन खुदाई किए बिना ही लौट आए। शनिवार को जब खुदाई की गई तो पता चला कि एक पाइप ही पूरा फट गया है। मगर, विभाग के पास उपलब्ध न होने की वजह से इसे बदला नहीं जा सका। इसकी वजह से पिछले दिनों चार दिनों से काला महल, पीपल मंडी, गुदड़ी, कचहरीघाट, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, मंटोला, छीपीटोला, बिजलीघर, बालूगंज, सदर आदि क्षेत्रों में पानी का संकट गहरा गया है। जल संस्थान की महाप्रबंधक मंजू रानी गुप्ता का कहना है कि रविवार शाम तक पाइप बदल दिया जाएगा। इधर, पार्षद रवि माथुर ने पिछले चार दिनों में पाइप तक उपलब्ध न होने पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें