फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्रीन गैस की खुदाई में टूटी जलकल की लाइन...सड़क पर बह गया गंगाजल, पानी को तरसे  35 हजार लोग

Mon, 19 Jan 2026 11:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में ग्रीन गैस की खुदाई से जलकल की पानी की लाइन टूट गई। इससे करीब 35 हजार लोगों के सामने जलसंकट खड़ा हो गया। गंगाजल सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
सड़क पर बह गया गंगाजल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीन गैस की लाइन डालने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान ठेकेदार फर्म ने जलकल विभाग की सिकंदरा से आ रही मेन राइजिंग लाइन खंदारी चौराहे के पास क्षतिग्रस्त कर दी। इसकी वजह से हजारों लीटर गंगाजल खंदारी चौराहे पर बहने लगा। पानी की वजह से पैदल चौराहा पार करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शाम को दयालबाग, लॉयर्स काॅलोनी, निर्भय नगर समेत कई क्षेत्रों की ओवरहेड टंकियों में पानी की सप्लाई न होने हजारों घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। करीब 35 हजार लोग इससे प्रभावित रहे। जीएम जलकल एके राजपूत ने बताया कि कंपनी ने बिना विभाग के साथ सर्वे या उससे अनुमति लिए खुदाई की। लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। 
विज्ञापन


ठेकेदार ने रात में लाइन ठीक करने की बात कही है। हालांकि सुबह आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 

http://
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें