फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजगंज में फटी पानी की पाइपलाइन, सड़क पर बह गया हजारों लीटर गंगाजल; कई क्षेत्रों में खड़ा हुआ जलसंकट

Thu, 21 May 2026 11:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ताजमहल से सटे इलाकों में सुबह से ही घरों के नल सूखे पड़े रहे, जिससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह पटरी से उतर गई है। इस क्षेत्र में होटल और रेस्तरां हैं, जहां पानी के लिए कैंपर पर निर्भर रहना पड़ा। खाना बनाने और दैनिक कार्यों के लिए भी कैंपर का पानी मंगवाना पड़ा।
विज्ञापन
ताजगंज में पानी की पाइपलाइन फटने से बर्बाद होता गंगाजल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के पास ताजगंज में गंगाजल की पाइपलाइन फट जाने से पूरे दिन पानी बर्बाद होता रहा। हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह गया। वहीं, आम लोग भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसते रहे। पाइपलाइन फटने से पूरे क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय निवासी राजेश राठौर ने बताया कि पाइपलाइन में लीकेज की समस्या नई नहीं थी। उन्होंने जलकल विभाग को लीकेज की जानकारी पहले ही दे दी थी, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। बृहस्पतिवार सुबह पाइपलाइन फटने से सड़क पर हजारों लीटर गंगाजल बर्बाद हो गया, जबकि भीषण गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं और सबमर्सिबल पंप से पानी भरने को भटक रहे हैं। 

क्षेत्र के कुत्ता पार्क निवासी ताहिर ने बताया कि ताजमहल से सटे इलाकों में सुबह से ही घरों के नल सूखे पड़े हैं, जिससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह पटरी से उतर गई है। इस क्षेत्र में होटल और रेस्तरां हैं, जहां पानी के लिए कैंपर पर निर्भर रहना पड़ा। खाना बनाने और दैनिक कार्यों के लिए भी कैंपर का पानी मंगवाना पड़ा।
विज्ञापन


बिना पानी के कूलर ने दी गर्म हवा
भीषण गर्मी में बिना पानी के कूलर चलाने से गर्मी की तीव्रता भी ज्यादा महसूस हुई। दरअसल, पानी की लाइन फटने से घरों में पानी नहीं पहुंचा तो कूलर की टंकी भी नहीं भर पाई। इससे दोपहर में बिना पानी के लिए कूलर चलाया तो लू के थपेड़े और ज्यादा महसूस हुए। ऐसे में पूरे दिन लोगों को पंखे की गर्म हवा में ही रहना पड़ा। क्षेत्रीय निवासी रिजवानुद्दीन ने बताया कि जलकल विभाग के पास शिकायत करने जा चुके हैं, पर मरम्मत शुरू नहीं की गई। इस मामले में जलकल महाप्रबंधक संघभूषण ने बताया कि जल्द ही टीम भेजकर मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें