फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: दूसरे दिन भी खोदाई के दौरान टूटी पाइपलाइन, 20 हजार लोग पानी के लिए परेशान

Mon, 25 Jan 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • कमला नगर में गंगाजल की लाइन बिछाते समय पुरानी 12 इंच की पाइप टूटी, शनिवार को भी टूटी थी 
  • खोदाई की ट्रेंच में भरा पानी, प्रेशर ज्यादा होने से फव्वारे की तरह से निकला पानी
विज्ञापन
कमलानगर में पाइपलाइन टूटने से सड़क पर बहता पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जलनिगम की लापरवाही के कारण खोदाई के दौरान कमला नगर में दूसरे दिन भी पानी की 12 इंच की पाइपलाइन टूट गई और पूरे दिन गंगाजल बर्बाद होता रहा। शनिवार को भी खोदाई के दौरान पाइपलाइन टूट गई थी। पाइपलाइन टूटने के कारण कमला नगर के 20 हजार लोग दो दिन पानी के लिए परेशान रहे। जलकल विभाग ने रविवार शाम तक मरम्मत कराकर रात में आपूर्ति का दावा किया है।

विज्ञापन


कमला नगर में पानी की टंकी के पास गंगाजल की 900 एमएम की पाइपलाइन डालने के दौरान खोदाई में शनिवार को जलकल विभाग की पेयजल सप्लाई की 12 इंच की लाइन टूट गई थी। रात को इसकी मरम्मत कराई गई। रविवार को खोदाई के दौरान फिर पाइपलाइन टूट गई। इसकी वजह से जहां दो दिन में लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। वहीं कमला नगर के 20 हजार से ज्यादा लोगों को दो दिन पानी का संकट झेलना पड़ा। उन्हें शनिवार सुबह और रविवार सुबह पानी नहीं मिला। 



जलकल विभाग को पानी की लाइन टूटने और गंगाजल बर्बाद होने की शिकायत की गई तो टीम आई। पाइपलाइन डालने को खोदी गई ट्रेंच में पानी भर जाने के कारण पहले पंप से पानी निकाला गया और बाद में मरम्मत का काम शुरू हुआ। इस वजह से इसमें देर लगी। जलकल विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पहले लीक पाइपलाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। पाइपलाइन को शाम तक ठीक किया जा सका, जिसके बाद सप्लाई बहाल हो पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मदिया कटरा-कैलाशपुरी रोड पर सीवर खोदाई में टूटी लाइन
मदिया कटरा-कैलाशपुरी रोड पर अमृत योजना के तहत बिछाई जा रही सीवर लाइन की खोदाई में पानी की लाइन टूट गई, जिससे कमला नगर की तरह यहां भी ट्रेंच में पानी भर गया। जलकल की टीम ने रविवार को मरम्मत कराई। मानसिक आरोग्य संस्थान के पास टूटी इस लाइन के कारण इससे सटी कॉलोनियों में पानी का संकट बना रहा।
 
यहां गैस और पानी की लाइन
कमला नगर निवासी राजश्री ने कहा कि शनिवार को भी घर के सामने पानी बहता रहा और रविवार को भी। खोदाई में लापरवाही बरती जा रही है। हम लोगों ने जेसीबी चलाने वाले को कहा था कि यहां गैस और पानी की लाइनें बिछी हैं, लेकिन वह कुछ भी सुनने तो तैयार नहीं। 

दो दिन लगातार लापरवाही की
कमला नगर के रहने वाले भगत सिंह ने कहा कि दो दिन से पानी की लाइन तोड़ रहे हैं, जिससे पानी नहीं मिल पाया। ऐसी सर्दी में पड़ोसी से सबमर्सिबल पंप चलवा कर पानी भरा। पहले से जानकारी होती तो पानी भरकर रख लेते, पर दो दिन लगातार ऐसी लापरवाही होगी, ऐसा नहीं सोचा था। 

सावधानी से काम करने को कहा
जलकल विभाग के सचिव वीबी सिंह ने कहा कि कमला नगर में खोदाई के दौरान लाइन टूटी थी, जिसकी रविवार शाम को मरम्मत कराई गई है। 6 बजे तक सप्लाई बहाल की गई है। हमने जलनिगम से सावधानी से काम करने को कहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें