फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने 12 आशाओं की बर्खास्तगी के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। इसमें उन्होंने एक वर्ष से 12 आशाओं द्वारा कोई कार्य न किए जाने पर उनकी बर्खास्तगी के आदेश दिए। वहीं कन्या सुमंगला योजना में लापरवाही पर सीडीपीओ बरनाहल के निलंबन की संस्तुति की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार एक साल से जिन आशाओं ने कार्य नहीं किया है, उनकी सेवाएं समाप्त करने के आदेश दिए हैें। वहीं कन्या सुमंगला योजना में रुचि न लेने, पात्र बालिकाओं का पंजीकरण न कराने पर सीडीपीओ बरनाहल के निलंबन की संस्तुति शासन को भेजने के निर्देश दिए।
सीडीपीओ कुरावली को चार्जशीट दिए जाने, सीडीपीओ किशनी के मेडिकल अवकाश के संबंध में सीएमओ से रिपोर्ट प्राप्त करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में जो दवाएं उपलब्ध न हों, चिकित्सक उन्हें जन औषधि केंद्र से क्रय करने के लिए लिखें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए गोद लिए गांव का भ्रमण कर रिपोर्ट उपलब्ध न कराने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कुरावली, किशनी, जिला आबकारी अधिकारी को चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि प्रतिमाह गोद लिए गांव का भ्रमण कर समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। अधिकारी डॉ. जीपी शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें