फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ महीने में सावन-भादौं जैसी बरसात, ताजमहल के शहर में ऐसे हो गए हालात, देखें तस्वीरें

Fri, 17 Jan 2020 03:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
घटिया रोड पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मौसम के अजब-गजब रंग देखने को मिल रहे हैं। माघ में सावन की तरह से बादल बरस रहे हैं। आगरा में बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण की सड़कें तलैया बन गईं। सीवर लाइन की खोदाई के कारण कई जगह गलियां और सड़कें धंस गईं, जिनमें कई ट्रक और वाहन फंस कर गिर गए। दिन भर हुई बारिश और जलभराव के कारण लोग घरों में कैद रहे। कड़ाके की ठंड में पानी से लबालब भरी सड़कों पर खतरे से खाली नहीं था।
विज्ञापन

2 of 7
सड़क पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को तेज बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कों पर पानी भर गया। ज्यादातर प्रमुख सड़कें तलैया में तब्दील हो गईं। सेंट जोंस चौराहे पर लोहामंडी मार्ग, बाग मुजफ्फर खां, खंदारी, घटिया आजम खान, शाहगंज, दौरेठा, आजमपाड़ा, शंकरगढ़ की पुलिया, बल्केश्वर, मुगल रोड पर जलभराव हो गया। 
विज्ञापन

3 of 7
सेंट जोंस चौराहे के पास जलभराव - फोटो : अमर उजाला
दो पहिया और चार पहिया वाहन सवारों को जलभराव के कारण दिक्कतें आईं, वहीं पैदल निकलने वालों के सामने सबसे ज्यादा परेशानी रही। वहीं वेस्टर्न जोन में जल निगम द्वारा सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई की जा रही है। इससे विनय नगर, बोदला, बिचपुरी, अवधपुरी, राधा नगर, सरस्वती नगर, श्याम नगर, मारुति इस्टेट, कलाकुंज की ओर सड़कें और गलिया धंस गईं। 

4 of 7
अवधपुरी-बिचपुरी रोड पर पलटी डीसीएम - फोटो : अमर उजाला
बोदला बिचपुरी मार्ग पर सड़कें धंस जाने से इनमें ट्रक फंस गए और पलट गए। ट्रकों से सप्लाई होने वाले सामान का इससे बड़ा नुकसान हुआ। बेरीकेडिंग के बिना सीवर लाइन की खोदाई के कारण वेस्टर्न जोन की कॉलोनियों में मिट्टी फैली होने के कारण फिसलन हो गई।  
विज्ञापन

5 of 7
हाईवे पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
सावन के महीने में जिस तरह मानसून के बादल तेजी से बरसते हैं, ठीक उसी तरह से बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे तेजी से बारिश हुई। इसके बाद पूरे दिन रिमझिम बारिश होती रही। शाम को चार बजे फिर बेहद तेजी से बारिश हुई। शाम तक रिमझिम तो कभी तेज बारिश का सिलसिला चलता रहा। पूरे दिन में 27.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जनवरी में अब तक 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। 
विज्ञापन

6 of 7
एमए फाइनल के क्लास रूम में पानी - फोटो : अमर उजाला
बारिश के कारण जहां शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं, वहीं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में परीक्षा के विभिन्न विभागों में बारिश के दौरान पानी टपकता रहा। स्टाफ का बैठना मुश्किल हो गया। फाइलें बचाने के लिए भी इंतजाम करना पड़ा। कुछ फाइलें भीग भी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आगरा में जमकर हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन तक बादल छाए रह सकते हैं। बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे। दिन में एक से दो बार तक बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है। बारिश के कारण दिन के तापमान में कमी आ सकती है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। सुबह 8.30 बजे से रात 8.30 बजे तक ही 19.2 मिमी बारिश हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें