फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गंजडुंडवारा और सहावर में जलभराव

विज्ञापन
कासगंज गंजडुंडवारा में बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/ गंजडुंडवारा/ सहावर/ पटियाली/ सोरों/सिढ़पुरा/ अमापुर/। जिले में शनिवार को बारिश के अलग अलग नजारे देखने को मिले। कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी तक ही बारिश सिमट कर रह गई। इसके बाद जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई।
विज्ञापन

जिले में दोपहर के समय अचानक मौसम का मिजज बदल गया। गंजडुुंडवारा में लगभग 1 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग 2:30 बजे तक जमकर बारिश हुई। जिससे गाँधीरोड, हनुमानगढ़ी चौराहा, सुदामापुरी रोड, सर्राफा बाजार, सब्जी मंडी, टीन बाजार, कादरगंज तिराहा, स्टेट बैंक रोड, थाना रोड़, चोक सट्टी, सहावर रोड तथा सुनगढ़ी रोड इलाकों में पानी भर गया। सहावर में भी जमकर बारिश हुई।
कस्बे के बोंदर रोड, बड़ा बाजार, गंजरोड सहित अन्य इलाकों में पानी भर गया। सिढ़पुरा में भी दो घंटे तक अच्छी बारिश हुई। पटियाली में एक घंटेे तक बारिश का दौर रहा। कासगंज, अमापुर, सोरों क्षेत्रों में कुछ देर तक बूंदाबंादी होकर रह गर्ई।
विज्ञापन

जिले में बारिश होने के बाद मौसम के मिजाज पर असर देखा गया। लोगों को उसम भरी गर्र्मी से राहत मिल गई। लोग सुुकून में देखे गए। जिले के जिन इलाकों मेें जलभराव हो गया वहां लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
किसानों के चेहरे पर आई चमक
कासगंज। बारिश हो जानेे ेसे किसान के चेहरेे पर काफी चमक आ गई। खरीफ की फसल को अधिक पानी की आवश्यकता होती है। इस समय खेतों में धान, बाजरा, मक्का सहित दलहन की फसल है। बारिश हो जाने से इन फसलों को लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें