60 हजार सबमर्सिबल पंपों की री-बोरिंग
एक साल में भूगर्भ जल स्तर पाताल में पहुंचने से सबमर्सिबल पंपों की री-बोरिंग करानी पड़ रही है। अमरपुरा क्षेत्र के नजदीक आजमपाड़ा, बालाजीपुरम, अलबतिया, विनय नगर, श्याम नगर, मारुति एस्टेट, सुभाष नगर, कमला नगर, अमर विहार, फतेहाबाद रोड की कालोनियों, शास्त्रीपुरम में सबमर्सिबल पंप की पुरानी बोरिंग सूख गई।
इस वजह से लोगों को पानी के लिए नई बोरिंग करानी पड़ रही हैं। नई बोरिंग 300 से 350 फीट गहराई में हो रही हैं, जिनके लिए 2 से 3 किलोवाट क्षमता की 12 स्टेज सबमर्सिबल पंप ही कारगर है। ऐसे 60 हजार से ज्यादा सबमर्सिबल पंप मई-जून के महीने में री-बोर कराने पड़े हैं।
इन जगहों पर ज्यादा गिरावट आई
जगह - वर्ष 2020 - वर्ष 2021
अमरपुरा - 31 - 44.39 मीटर
तोरा - 28 - 38.01 मीटर
कमला नगर - 27 - 32.02 मीटर
नगला परसोती - 27 - 31.41 मीटर
नगला हरसुख - 45.8 - 50.7 मीटर
पनौता - 44 - 54.29 मीटर
धौर्रा - 45 - 50.37 मीटर
कुकथला - 5.75 - 15.00 मीटर
खेरागढ़ - 22.48 - 29.77 मीटर
कुकंडई - 28.31 - 32.35 मीटर