फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरते जलस्तर को रोकने के लिए जल संरक्षण जरूरी

विज्ञापन
कासगंज में बूढ़ी गंगा का निरीक्षण करती केंद्रीय टीम व डीएम - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जल शक्ति अभियान के तहत कराए गए कार्यों का भारत सरकार से नामित केंद्रीय प्रभारी अधिकारी केंद्रीय प्रभारी अधिकारी महेंद्र कुमार उज्जैनिया, उप महानिदेशक सोशल जस्टिस एवं इंवारमेंट मंत्रालय, भारत सरकार तथा उनकी टीम राकेश कुमार उप सचिव मत्स्य एवं सत्यजीत रॉय सांइटिस्ट केंन्द्रीय मृदा एवं रिसर्च के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्राम हिम्मतपुर सई, जहांगीरपुर, इटउआ आदि ग्राम पंचायतों में पहुंच कर जल संरक्षण हेतु बनाए गए रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, हैंडपंपों के निकट निर्मित सॉकपिट, ड्रेनेज सिस्टम तथा वृक्षारोपण आदि कार्यों का मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उप महानिदेशक ने कहा कि तेजी से गिरते जल स्तर को बचाने के लिए जिले में जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन हेतु काफी अच्छे प्रयास किये जा रहे हैं
। भविष्य में इसका लाभ अवश्य मिलेगा। अभियान के उद्देश्यों की शतप्रतिशत पूर्ति के लिये टीम द्वारा चयनित ब्लाक कासगंज के प्रत्येक गांव में जाकर कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। पौधों की देखभाल होना भी बहुत ही जरूरी है। इस दौरान जिला विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए आरएस यादव, खंड विकास अधिकारी कासगंज सरिता द्विवेदी, सहायक विकास अधिकारी राकेश शर्मा, आरडी यादव, सुरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व केंद्रीय टीम ने सोरों के चंदनपुर घटियारी में स्थित गंगा वन का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें